ताज़ा खबरें

इथियोपिया की संसद में मोदी का ऐतिहासिक संबोधन: ‘यह सम्मान मेरा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का है’

17 दिसंबर 2025 यानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथोपिया की संसद में भाषण दे रहे हैं. PM मोदी ने सर्वोच्च सम्मान के लिए सबका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘ये सम्मान मेरा नहीं, पूरे भारत का है.’

प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “आज आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. इथियोपिया, शेरों की धरती पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे यहाँ बहुत अपनापन महसूस हो रहा है क्योंकि मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों का घर है.”

इथियोपिया ‘लैंड ऑफ लायंस’ है

PM मोदी ने इथियोपिया को ‘लैंड ऑफ लायंस’ कहा और बताया कि उनकी होम स्टेट गुजरात भी शेरों का घर है, इसलिए उन्हें यहां घर जैसा लग रहा है. भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से उन्होंने दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे की शुभकामनाएं दीं. इस महान इमारत को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां लोगों की इच्छा राज्य की नीति बनती है.

PM मोदी ने भारत और इथियोपिया की दोस्ती पर कहा, ‘हमारी सांस्कृति विरासत एक जैसी है. लोकतंत्र के मंदिर में आना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं 140 करोड़ लोगों का संदेश लाया हूं.’

वंदे मातरम और इथियोपिया के गान में हमारी जमीन को मां कहते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों हमारी ज़मीन को माँ कहते हैं. वे हमें अपनी विरासत, संस्कृति, सुंदरता पर गर्व करने और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए प्रेरित करते हैं.”

‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया

PM मोदी को इथियोपिया ने मंगलवार को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया था. वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं. इस मौके पर उन्होंने ने कहा था कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है. इससे पहले PM मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में PM अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button