मोदी-पुतिन फोन वार्ता: ट्रंप से हुई मुलाकात पर साझा किए अनुभव, यूक्रेन युद्ध पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बताया कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान पुतिन ने हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अलास्का में हुई अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। यह वार्ता ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बातचीत की थी।
मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद, जिन्होंने फोन पर बातचीत कर ट्रंप से अलास्का में हुई मुलाकात के अनुभव साझा किए। भारत लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की अपील करता रहा है और इस दिशा में हर प्रयास का समर्थन करता है। आने वाले समय में हमारे बीच संवाद जारी रहेगा।”
Thank my friend, President Putin, for his phone call and for sharing insights on his recent meeting with President Trump in Alaska. India has consistently called for a peaceful resolution of the Ukraine conflict and supports all efforts in this regard. I look forward to our…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025
इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से बातचीत कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था। मोदी ने यूक्रेन के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, “धन्यवाद राष्ट्रपति जेलेंस्की, आपकी शुभकामनाओं के लिए। भारत और यूक्रेन के बीच और मजबूत संबंधों के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम अपने यूक्रेनी मित्रों के भविष्य को शांति, प्रगति और समृद्धि से भरा हुआ देखना चाहते हैं।”





