ताज़ा खबरेंराजनीति
Modi 3.0: अश्विनी वैष्णव, एस जयशंकर समेत इन मंत्रियों ने संभाला पदभार

नई दिल्ली: 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में शपथ के बाद पीएम मोदी अपने कार्यों में जुट गए हैं. बिना किसी देरी के 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट के लिए विभागों की घोषणा की गई. अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, डॉ. एस जयशंकर पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव को उनके मंत्रालयों में बरकरार रखा गया.
वहीं 11 जून यानि आज से मंत्रियों ने अपना पदभार संभालना शुरू कर दिया है.
- अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यभार संभाला.
- प्रतापराव गणपतराव जाधव ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.
- राजीव रंजन(ललन) सिंह ने पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में पदभार संभाला.
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला.
- केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला.
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संचार मंत्री का कार्यभार संभाला. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचार विभाग की जिम्मेदारी मुझे दी गई है…पिछले 10 वर्षों में जो क्रांति इस विभाग में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाई गई है, मैं सौभाग्य मानता हूं कि उस क्रांति को आगे ले जाने के लिए एक मौका मुझे दिया गया है…”
- किरेन रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला.
- संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला.
- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नए मंत्रिमंडल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है उसे इमानदारी से निभाने के संकल्प के साथ यहां आया हूं। फूड प्रोसेसिंग एक बड़ी जिम्मेदारी है, आने वाला समय फूड प्रोसेसिंग का ही है… मैं, मेरे पिता राम विलास पासवान से सीखते हुए उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए और प्रधानमंत्री के विकसित देश के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस विभाग की एक अहम भूमिका देखता हूं।”
- एल. मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला.
- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला.
- डॉ. एस जयशंकर ने विदेश मंत्री का कार्यभार संभाला. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. पिछले कार्यकाल में इस मंत्रालय ने असाधारण प्रदर्शन किया. हमने जी20 की अध्यक्षता की. हमने वैक्सीन मैत्री आपूर्ति सहित कोविड की चुनौतियों का सामना किया. हम ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का केंद्र भी रहे. पिछले दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में यह मंत्रालय बहुत ही जन-केंद्रित मंत्रालय बन गया है. आप इसे हमारी बेहतर पासपोर्ट सेवाओं, विदेशों में भारतीयों को दिए जाने वाले सामुदायिक कल्याण कोष समर्थन के संदर्भ में देख सकते हैं.”
- गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्री का पदभार संभाला. पबित्रा मार्गेरिटा ने कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला. पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद. कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “टेक्सटाइल ऐसा सेक्टर है जहां सबसे ज्यादा नौकरी आती है. आज दुनिया में भी हमारा निर्यात का अच्छा शेयर है. टेक्सटाइल आने वालों दिनों में देश के आकांक्षाओं के अनुरूप आगे जाएगा.”
- केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, “यह मंत्रालय मेरे लिए नया है, मुझे इस मंत्रालय की उम्मीद नहीं थी, इसलिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे निश्चित रूप से उन संभावनाओं पर गौर करना होगा, जिस पर प्रधानमंत्री मुझसे आशा कर रहे हैं…”
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिजली मंत्री का पदभार संभाला.
- अश्विनी वैष्णव ने सूचना एवं प्रसारण (आई एंड बी) मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश ने एक बार फिर आशीर्वाद देकर देश की सेवा का मौका दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित है. कल पीएम ने पहले ही दिन गरीबों को समर्पित फैसले लिए हैं. किसानों को समर्पित फैसले लिए हैं…”
- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का कार्यभार संभाला. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “मैं नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे फिर से इस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है… इस मंत्रालय द्वारा कई अहम कदम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए हैं और हम पर्यावरण व विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं… देश में जो ग्रीन इकोनॉमी है उसे आगे बढ़ाने का काम हो रहा है… इसके साथ ही हम कई महत्वपूर्ण काम आगे करेंगे… “
- कीर्ति वर्धन सिंह ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.






street name for steroids
References:
quickdate.arenascript.de