ताज़ा खबरें

पाकिस्तान से सटे राज्यों में 29 मई को होगी मॉक ड्रिल

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर गुरुवार शाम, 29 मई को पाकिस्तान से सटे राज्यों गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में बॉर्डर इलाकों में बड़ी मॉक ड्रिल होगी. इस मॉक ड्रिल के तहत लोगों को सतर्क रहने के बारे में बताया जाएगा.

 

यह ड्रिल सीमा सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए तैयारियों को परखने के उद्देश्य से की जा रही है. इसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF), राज्य पुलिस और आपातकालीन सेवाएं हिस्सा लेंगी.

 

मॉक ड्रील का कारण

  • मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा सीमावर्ती इलाकों में किसी अप्रत्याशित खतरे के प्रति प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जाएगा.
  • इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता का मूल्यांकन और सीमा पार से किसी भी अवैध गतिविधि या घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को परखा जाएगा.
  • यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान से सटे राज्यों में सुरक्षा तंत्र की क्षमता का परीक्षण करेगी, ताकि भविष्य में सुरक्षा परिदृश्यों का सामना बेहतर तरीके से किया जा सके.

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही देशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. हर जगह एहतियाती कदम उठा रही हैं. अधिकारियों ने कहा था कि किसी भी वास्तविक खतरे की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इस तरह के अभ्यास जारी रहेंगे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button