पटना में बदमाशों ने पारस अस्पताल घुसकर की गोलीबारी, CCTV में कैद हुई वारदात

पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार को हुए गोली कांड ने पटना पुलिस पर उस वक्त सवालिया निशान उठा दिए जब चंदन नाम के एक अपराधी पर पारस अस्पताल में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. इस शूटआउट का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई हैं. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच की संख्या में बदमाश बड़े आराम से पारस अस्पताल में घुसते हैं और एक-एक कर सभी बदमाश गोलीबारी कर रहे हैं.
बिहार कांग्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए एनडीए सरकार पर हमला किया है. एक्स पर लिखा है, “बिहार का ‘गुNDA राज’. पिछले 17 दिन में 46 मर्डर हुए हैं. अब राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में बदमाश हथियार लेकर घुसे और गोलियां चलाकर मर्डर कर दिया. ये वीडियो देखिए और समझिए बिहार में अपराधी कितने बेखौफ हैं.”
इस घटना के वीडियो को ‘इंडियन यूथ कांग्रेस’ के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है. लिखा गया है, “पटना के पारस अस्पताल में खुलेआम हथियार लेकर घुसे अपराधी.. गोलियों की बौछार में एक और हत्या! बिहार में अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब राजधानी के अस्पताल भी सुरक्षित नहीं हैं.. 17 दिन, 46 मर्डर.. यही है सुशासन बाबू का नया बिहार?”
📍पटना के पारस अस्पताल में खुलेआम हथियार लेकर घुसे अपराधी.. गोलियों की बौछार में एक और हत्या!
बिहार में अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब राजधानी के अस्पताल भी सुरक्षित नहीं हैं..
17 दिन, 46 मर्डर.. यही है सुशासन बाबू का नया बिहार? pic.twitter.com/DsDQeiAZtH
— Indian Youth Congress (@IYC) July 17, 2025
पुलिस को सूचना मिली कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पटना के एक निजी अस्पताल में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल में इलाज के लिए आया था. वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था.” अधिकारी ने बताया कि उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत होता है.
पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है. पटना एसएसपी ने बताया कि बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा कई हत्याओं के मामले में आरोपी था और एक केस में उसे सजा भी मिल चुकी थी. वह बहुत खतरनाक अपराधी है, इसी वजह से कुछ दिन पहले उसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था. इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई.





