मनोरंजन

Mirzapur The Film | सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, बहुचर्चित सीरीज ‘Mirzapur’

मशहूर स्ट्रीमिंग सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर डेब्यू या कहें तो भौकाल दिखाने वाली है. जी हां यह सीरीज साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए अपनी तैयारी में है. यह रोमांचक घोषणा मिर्जापुर सीजन 3 की सफलता के बाद सोमवार को Amazon Prime Studios और Excel Entertainment की ओर से आई.

 

Excel Entertainment ने इंस्टाग्राम पर एक टीज़र वीडियो को जारी करते हुए लिखा, “अब भौकाल भी बड़ा होगा, और पर्दा भी” #MirzapurTheFilm जल्द आ रही है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, फिल्म में प्रशंसकों के पसंदीदा किरदार होंगे जिनमें कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रूप में अली फज़ल और मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शामिल होंगे. वहीं साथ में मुन्ना भैया के जिगरी दोस्त कंपाउडर की भी इसमें वापसी हो रही है.

 

एक्सेल एंटरटेनमेंट के मालिक रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा “ये हमारे लिए एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है, क्योंकि हम अपने दर्शकों के लिए मिर्ज़ापुर का खास अनुभव फिर से ला रहे हैं, लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर. तीन सफल सीज़न में, इस पॉपुलर सीरीज़ ने अपनी दमदार कहानी और यादगार किरदारों जैसे कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के ज़रिए दर्शकों का दिल जीता है. हम मानते हैं कि इस पॉपुलर सीरीज को फिल्म में बदलने से इसे देखना और भी मजेदार हो जाएगा.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button