मौसमविदेश

अमेरिका के टैम्पा बे में आने वाला है सदी का सबसे बड़ा तूफान, लोगों को हटाया गया

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है. नेशनल हिरकेन सेंटर ने इस तूफान को सबसे ज्यादा विनाशकारी तूफानों की कैटेगरी-5 में रखा है. बता दें कि इस कैटेगरी के मुताबिक जान-माल के भारी नुकसान का खतरा रहता है.

 

बुधवार को मिल्टन को फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले इलाके टैम्पा बे से टकरा सकता है. अभी यह टैम्पा से 1000 किमी दूर है. आबादी की बात करें तो टैम्पा में 30 लाख से अधिक लोग रहते हैं. वहीं तूफान के टैम्पा बे तक पहुंचने पर इसके कमजोर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है. इसके बाद यह मध्य फ्लोरिडा से अटलांटिक महासागर की तरफ बढ़ जाएगा.

 

फ्लोरिडा में तटवर्ती इलाकों को खाली कराया जा रहा है. अब तक करीब 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है. अमेरिका में इससे पहले हेलेन तूफान आया था। इसमें कम से कम 225 लोगों की मौत हुई थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button