
MI vs PBKS: बीते मुकाबले में मुल्लांपुर में पंजाब के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 की अपनी तीसरी जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 193 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. वहीं इस मुकाबले को मुंबई ने 9 रनों से जीत लिया.
मुंबई की ओर से स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार 78 रनों की पारी खेली वहीं रोहित और तिलक वर्मा ने भी टीम ले किए अपना योगदान दिया और टीम का स्कोर 192 रन तक पहुंचा दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवरों में 183 रन पर ढेर हो गई. पंजाब की तरफ से आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के लिए आशुतोष ने आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंद में 61 रन कि जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके एवं 7 बेहतरीन छक्के निकले.
वहीं शशांक सिंह ने 25 गेंद में 164 की स्ट्राइक रेट से 41 रन का योगदान दिया. हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे.
मुंबई इंडियंस की तरफ से मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जी का जलवा रहा. दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः 3-3 सफलता की. उनके अलावा आकाश मधवाल, हार्दिक पंड्या और श्रेयस गोपाल ने क्रमशः 1-1 विकेट चटकाए.





