
MI vs KKR: आईपीएल 2024 का आज 51वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइर्स के बीच खेला जाएगा. बता दें कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा हाल है. मुंबई इंडियंस पिछले मैच में मुंबई को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 4 विकेट से शिकस्त सहनी पड़ी थी. वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से पटखनी दी थी. ऐसे में आज का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है जहां एक टीम जीत का स्वाद चखना चाहेगी वहीं दूसरी टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी है. वहीं, मुंबई के मैदान पर भी केकेआर अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है. उसने इस वेन्यू पर एकमात्र जीत साल 2012 में दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस ने अबतक खेले 10 मैच में से तीन ही जीते हैं और 7 में उसे हार मिली है. टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. उससे नीचे सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. मुंबई को अपने पिछले तीनों मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.





