ताज़ा खबरें

सांसद नवनीत राणा को मिली जमानत, 13 दिनों बाद मिली जमानत

सांसद नवनीत राणा को मिली जमानत, 13 दिनों बाद मिली जमानत 

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को बुधवार को जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा कर दिया गया है। गौरतलब है कि हनुमान चालीसा पाठ मामले में एक कथित राजद्रोह मामले में गिरफ्तारी के लगभग 13 दिन बाद बाहर आए हैं, बताते चलें महाराष्ट्र के अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बुधवार को एक विशेष अदालत से सशर्त जमानत दे दी गई थी। हालांकि, दोनों को तुरंत जेल से रिहा नहीं किया गया।

बता दें  नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। इससे कानून व्यवस्था को खतरा बताते हुए पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने नवनीत और रवि राणा पर समाज में अशांति फैलाने के आरोपों के तहत 153 A और राजद्रोह का केस दर्ज किया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button