चुनाव 2022राजनीति

MCD Result: आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर दर्ज की जीत, बीजेपी को मिली 104 सीटें

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए आज 250 वार्डों पर वोट की गिनती समाप्त हो गई है. MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतीं, वहीं भाजपा ने 104, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं.

MCD चुनाव परिणाम से जुड़ी कुछ अहम बातें:

 

  • दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं: MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.
  • AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया. जिसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया.
  • देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव  के परिणामों के लिए आज 250 वार्डों पर वोट की गिनती चल रही है. ब तक के नतीजों के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस ने 5 सीटें जीती और 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 3 पर आगे हैं.
  • बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला. जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे. आज दिल्ली ने उस ‘कीचर’ का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी. हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे: आप सांसद राघव चड्ढा
  • पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 साल लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 साल लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका. इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं.
  • AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button