ताज़ा खबरें

सुहागिनों का पर्व करवा चौथ आज, यहाँ जानें शुभ मुहूर्त से लेकर चाँद निकलने तक की सभी जानकारियां

सुहागिनों का पर्व करवा चौथ आज, यहाँ जानें शुभ मुहूर्त से लेकर चाँद निकलने तक की सभी जानकारियां

 

सुहागिन महिलाओं का मुख्य पर्व करवा चौथा आज यानी 20 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह दिन हिन्दू समुदाय की विवाहित महिलाओं के लिए बहूत खास माना जाता है। सदियों से यह प्रथा चली आ रही है कि पत्नी अपने पति के जीवन की रक्षा के लिए व्रत रखती हैं। हर साल सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है।

यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए करवा माता की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखने का विधान है। आज सभी व्रती महिलाएं शाम के समय में करवा चौथ की पूजा करेंगी, उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करेंगी।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ की चतुर्थी तिथि का शुभारंभ आज यानी रविवार को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से होगा वहीं इसका समापन कल सोमवार प्रात: 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त: आज, शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक है।

बाजारों में दिखी रौनक

गौरतलब है कि करवा चौथ के अवसर पर बाजार में जबरदस्त रौनक है। रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम, चू़ड़ी बाजार से लेकर ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ है। इस बार करीब 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा रौनक नजर आ रही है।

चाँद निकलने का समय 

जम्मू में चांद निकलने का समय: 07:51 पी एम

नई दिल्ली में चांद निकलने का समय: 07:54 पी एम

गुरुग्राम में चांद निकलने का समय: 07:55 पी एम

लखनऊ में चांद निकलने का समय: 07:44 पी एम

भोपाल में चांद निकलने का समय: 08:08 पी एम

कोलकाता में चांद निकलने का समय: 07:24 पी एम

मुंबई में चांद निकलने का समय: 08:37 पी एम

चेन्नई में चांद निकलने का समय: 08:20 पी एम

बेंगलुरु में चांद निकलने का समय: 08:31 पी एम

तिरुवनंतपुरम में चांद निकलने का समय: 08:44 पी एम

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button