ताज़ा खबरें

“संविधान दिवस” पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने भारत के लोगों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संविधान की 75वीं वर्षगांठ, जिसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगाठ के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं.”

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने पुष्टि की कि संविधान न्याय और समान अधिकार सुनिश्चत करके राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र है.

आज भारत पूरे उत्साह से संविधान की 75वीं वर्षगाँठ मना रहा है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी सहित संविधान के सभी शिल्पियों के योगदान को चिरस्मरणीय बनाने के लिए मोदी जी ने ‘संविधान दिवस’ मनाने की शुरुआत की. भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है, जो हर व्यक्ति के लिए न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र देता है. हमारा विश्वास है कि संविधान सिर्फ मंचों पर दिखाने की एक पुस्तक नहीं, बल्कि पूर्ण श्रद्धा से आत्मसात कर सार्वजनिक जीवन में अपना सर्वोच्च योगदान देने की कुंजी है. आइए! इस संविधान दिवस पर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप पुरी ने एक्स पर लिखा, #75YearsOfConstitution के ऐतिहासिक अवसर पर साथी नागरिकों को बधाई!

26 नवंबर 1949 को हमने अपना संविधान अपनाया था, जो दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है जो हमारी ज्वलंत सांस्कृतिक, भाषाई, भौगोलिक और धार्मिक विविधता को एक अभूतपूर्व विकास पथ पर एक एकजुट, शक्तिशाली राष्ट्र में बांधता है.

पिछले दशक में, संविधान के सिद्धांतों ने पीएम के नेतृत्व में परिवर्तनकारी शासन का मार्गदर्शन किया है. अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे सुधारों ने एक राष्ट्र, एक संविधान के दृष्टिकोण को पूरा किया है. इस दिन को #संविधानदिवस के रूप में घोषित करने से इसमें स्थापित आदर्शों के साथ सार्वजनिक जुड़ाव गहरा हुआ है, जबकि पंचतीर्थ जैसी पहल डॉ. बीआर अंबेडकर जी की स्थायी विरासत का सम्मान करती है.

मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है.संविधान दिवस के अवसर पर देश को प्रगतिशील संविधान देने वाले बाबासाहेब आंबेडकर जी और सभी देशभक्तों को नमन. सभी को भारतीय संविधान दिवस तथा राष्ट्रीय कानून दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button