मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ मुसीबत में, टाइटल पर भड़का बड़ा विवाद

नई दिल्ली. फिल्मों और वेब सीरीज के शीर्षकों को लेकर चल रहे विवादों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है. नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अब सुर्खियों में है. निर्देशक नीरज पांडे की इस फिल्म की घोषणा हाल ही में की गई थी.

साल 2026 के लिए नेटफ्लिक्स के कंटेंट लाइनअप की घोषणा के दौरान मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म का प्रोमो सामने आया था. लेकिन फिल्म के शीर्षक को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया कि निर्माताओं को ओटीटी प्लेटफॉर्म से प्रचार सामग्री हटानी पड़ी. अब फिल्म की मुसीबतें और बढ़ती नजर आ रही हैं.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने इस शीर्षक पर सख्त आपत्ति जताई है. संगठन ने इसे “अपमानजनक और भड़काऊ” बताया है. FWICE का कहना है कि यह नाम एक विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत कर सकता है और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है.

FWICE ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी

इस मुद्दे पर FWICE ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया है. इस पत्र में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन यानी IMPPA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, IFTPC और WIFPA जैसे प्रमुख निर्माता संगठनों को संबोधित किया गया है. साथ ही नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी चेतावनी दी गई है. पत्र में साफ शब्दों में कहा गया है कि ऐसे शीर्षकों का पंजीकरण और उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, जो किसी भी समुदाय को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करते हों.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button