मणिपुर के तो नाम में ही “मणि” है…: चुराचांदपुर में बोले पीएम मोदी

मणिपुर: प्रधानमंत्री मोदी ने चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मणिपुर की धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है…मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं, आप सभी भारी बारिश के बावजूद यहां आए, मैं आपके इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं,
चुराचांदपुर में पीएम ने मणिपुर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मणिपुर का हर नागरिक विकास का लाभ महसूस करे. उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर का नाम ही ‘मणि’ है, जो पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की चमक को बढ़ाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा ने इलाके को प्रभावित किया था, लेकिन अब सभी समुदाय शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने सभी संगठन और समूहों से अपील की कि वे सामाजिक सद्भाव और आपसी समझ के साथ आगे बढ़ें. कई गुटों के बीच समझौते भी हो चुके हैं. प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारत सरकार और मणिपुर सरकार विस्थापित लोगों को उचित स्थान पर बसाने के लिए मिलकर काम कर रही है. पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों को 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात के तौर पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने मणिपुर में पहले मेडिकल कॉलेज, पर्याप्त बिजली, सड़क और रेलवे की कमी जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि मणिपुर तेजी से विकास कर रहा है और प्रदेश के हर कोने में विकास कार्य हो रहे हैं.
पीएम ने कहा, “हमें संतोष है कि हाल ही में हिल्स और वैली में अलग-अलग संगठनों के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई है. ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है. मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें. मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है.”





