“सबको सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए…”: मौलवियों संग बैठक में ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिनों मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद राज्य के इमामों से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “हम सर्व धर्म समभाव में विश्वास करते हैं. मैं रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद में विश्वास करती हूं…”
मुस्लिम मौलवियों के साथ बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अगर भाजपा की बात पर उत्तेजित होकर बंगाल में कोई अशांति पैदा करना चाहता है तो उसे नियंत्रित करें… जब हम दुर्गा पूजा मनाते हैं, तो वे कहते हैं कि हम मनाने नहीं देते. घर-घर में सरस्वती पूजा मनाई जाती है, और वे कहते हैं कि हम ऐसा नहीं करने देते हैं. सबको सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, यही परंपरा है.”
भाजपा पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…क्या अब आपके(भाजपा) पास अकेले बहुमत है? आपके पास नहीं है, फिर भी आप ये सब करते हैं. आज देखिए, चंद्रबाबू नायडू चुपचाप बैठे हैं. नीतीश बाबू चुपचाप बैठे हैं, पूरा समर्थन दे रहे हैं. क्यों? क्योंकि भाजपा उन्हें कुछ शक्ति दे देगी. क्या आप इस शक्ति के लिए अपना दिल और खून भी दे देंगे? क्या आपको उन्हें वोट देना चाहिए था?”
हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बाहर से आए लोगों ने गड़बड़ की. बीजेपी कहती है हम हिंदू का है, हम हिंदू का है और कोई धर्म का नहीं है.उन्होंने कहा कि बीते दिनों जिस तरह का दंगा हुआ वो एक योजना के तहत की गई घटना है. दंगे की सुनियोजित साजिश हुई है. आज इस देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की नहीं भारत का संविधान है.
ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन) से अपील की
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं INDIA टीम (INDIA गठबंधन) से अपील करूंगी कि आइए हम एकजुट रहें, हम एक साथ साहसपूर्वक लड़ें. यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, इसका प्रभाव हर किसी पर पड़ेगा. आज आपके खिलाफ हो रहा है कल किसी और के खिलाफ होगा. अब ये UCC लाना चाहते हैं…आप मुसलमानों के खिलाफ हैं लेकिन सऊदी अरब में आप मुसलमानों से मिलते हैं… अगर आप दुबई, UAE जाते हैं तो आप वहां किसकी मेहमाननवाजी लेते हैं… आप अपने देश में एक बात और बाहर दूसरी बात करते हैं…”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here




