मनोरंजन

‘पंचायत’ के मेकर्स लाएंगे नई सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’, 9 मई को होगी रिलीज

पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के मेकर्स अब एक नई सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ लेकर आ रहे हैं, जो जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया है और पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में अभिनेता अमोल पराशर और विनय पाठक नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, “भटकंडी जाने के लिए तैयार हो जाइए। नई सीरीज 9 मई को।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


मेकर्स ने इससे पहले ‘ग्राम चिकित्सालय’ के सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। इन तस्वीरों में अमोल पराशर के अलावा अन्य कलाकार भी दिखे थे। कैप्शन में लिखा था, “ग्राम के लिए ग्राम की तस्वीरें। ग्राम चिकित्सालय की शूटिंग हो रही है।”

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ आईं। कई यूजर्स ने पोस्टर की तारीफ करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “इसका पोस्टर बहुत अच्छा लग रहा है,” जबकि दूसरे यूजर ने कहा, “वाह क्या बात है।” एक और यूजर ने लिखा, “ये सीरीज पंचायत के मेकर्स बना रहे हैं, इसे देखने के लिए इतना ही काफी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


पंचायत सीरीज 2020 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह एक इंजीनियर की कहानी है, जो नौकरी न मिलने के कारण उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बनकर जाता है। इसके बाद सीरीज के दो और सीजन आए — पंचायत सीजन 2 (2022) और पंचायत सीजन 3 (2024)। सीरीज का चौथा सीजन 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और चंदन रॉय जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button