भारतलाइफस्टाइल

Diwali पर अपने घर पर बनाएं यह पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन

दिवाली हिंदुत्व का एक ऐसा त्यौहार है जिसे दीपों और पटाखों के साथ मनाया जाता है. देश भर में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है. यह न केवल सनातन धर्म का बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ा और खास त्यौहार है. वैसे तो दिवाली से पहले से ही इसकी तैयारियां होने लगती है. जैसे पटाखे लाना, घर को सजाना और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना. जी हां इन सब तैयारियों में लिप्त लोग दिवाली मनाने के पहले से ही व्यस्थ हो जाते है.

 

जैसा कि हमने बताया कि दिवाली लोग अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं जैसे पटाखे फोड़ना, माता लक्ष्मी की पूजा करना, अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, लेकिन आज हम आपको बताएंगे दिवाली के त्यौहार के दौरान भारत में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में, जो दिवाली के मौके पर बनाए जाते हैं.

 

दिवाली के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन (Traditional and delicious dishes of Diwali)

 

मावा कचौड़ी

दिवाली के इस पावन पर्व पर राजस्थान में मुख्य रूप से इस्तमाल होने वाला स्वादिष्ट व्यंजन है. यह जोधपुर के सबसे प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजनों में से एक है. इस मिठाई में सूखे मेवे के साथ मावा मिलाया जाता है और फिर कचौरी में भरकर चाशनी में डुबो दिया जाता है.

 

गुजिया

गुजिया एक मशहूर स्वीट डिश है जिसे दिवाली, होली और तीज के मौके पर बनाया जाता है. खोया, बादाम, हरी इलायची से बनी यह रेसिपी सभी की फेवरेट लिस्ट में ऐड है. तो आप इस डिश को अपने दिवाली के दिन बनाने वाले व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं.

 

शक्करपारा

हम सभी इस शक्करपारा डिश को बहुत अच्छे से जानते हैं. यह एक स्नैक रेसिपी है जो कि सिर्फ त्योहारों पर ही बनाई जाती है. यह इंडिया के लगभग हर कोने में लोकप्रीय डिश है.

 

मालपुआ

मालपुआ एक लोकप्रिय नॉर्थ इंडियन रेसिपी है जिसे आप इस दिवाली के मौके पर अपने व्यंजन लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. मैदे और सूजी से बनने वाली यह डेजर्ट रेसिपी सभी को बहुत पसंद आएगी.

 

नारिकोल

नारिकोल, यह दिवाली के मौके पर असम में तैयार किया जाने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है. आम भाषा में लोग इसे नारियल का लड्डू भी कहते हैं. इसका स्वाद लाजवाब होता है. तो यकीनन यह भी आपके बकेट लिस्ट में ऐड किया जाना चाहिए.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button