मनोरंजन

‘हेरा फेरी 3’ पर बड़ी अपडेट: परेश रावल ने देरी की अफवाहों को किया खारिज

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बीच-बीच में इसकी देरी को लेकर कई अफवाहें भी सामने आती रही हैं। अब इन खबरों पर अभिनेता परेश रावल ने साफ बयान दिया है।

हाल ही में अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान परेश रावल ने कहा कि ‘हेरा फेरी 3’ में किसी तरह की देरी नहीं हो रही है। उन्होंने अफवाहों को खारिज करते हुए बताया कि यह फिल्म जरूर बनेगी और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग ऐसी बातों पर ध्यान न दें।

इस फिल्म को लेकर पहले यह भी खबर आई थी कि परेश रावल ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है, जिससे फैंस निराश हो गए थे। यहां तक कि अक्षय कुमार द्वारा उन पर कानूनी कार्रवाई की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया और परेश रावल फिर से फिल्म से जुड़ गए।

वहीं, बात करें ‘भूत बंगला’ की तो यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस के लिए राहत की खबर है कि फिल्म पर काम जारी है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button