तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा हुआ, मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे

तमिलनाडु: तमिलनाडु में शुक्रवार रात बड़ा रेल हादसा हुआ जिसमें बिहार से दरभंगा जा रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन (12578) चेन्नई के पास कवरैप्पेट्टै रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई. टक्कर के बाद ट्रेन के 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में करीब 19 लोग घायल हो गए. बात दें कि यह हादसा रात करीब 8.50 बजे हुआ. इस हादसे के बाद आज चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) पर मरम्मत कार्य चल रहा है.
#WATCH तमिलनाडु: चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जहां कल शाम ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी।
मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 12-13 डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद… pic.twitter.com/8tZC5YSzdI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2024
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकराने वाली दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन मैसूर से दरभंगा जा रही थी, तभी वह गलती से उस लूप लाइन में आ गई, जहां मालगाड़ी खड़ी थी, जिसके कारण टक्कर हो गई. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आरएन सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “यह ट्रेन गुडूर और आगे आंध्र प्रदेश जा रही थी तथा मैसूर से चलकर ओडिशा होते हुए दरभंगा जाती. जब यह इस स्टेशन (कावराईपेट्टई) से गुजरी तो लूप लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी हो गई, जिसे प्राथमिकता दी गई.”






hgh kaufen deutschland
References:
https://marshallcountyalabamademocraticparty.com/author/yamcord13/