ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, 16 शव बरामद, गृह मंत्री अमित शाह ने जाहिर की प्रतिक्रिया

छत्तिसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पिछले लगभग 36 घंटे से जंगल में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो रही है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि कल सुबह से कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

 

आईजी रायपुर जोन अमरेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा, अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एके 47, SLR, INSAS और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है.

 

वहीं इस मुठभेड़ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार. हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है. सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया. नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है.

ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कुल्हाड़ी घाट के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना के मिलने के बाद ओड़िशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक साथ नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया. कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button