उत्तराखंड के रुद्रपयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बह गई यात्रियों से भरी बस

उत्तराखंड के रुद्रपयाग में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 20 लोगों से भरी बस उफनती अलकनंदा नदी में बह गई. बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई उस दौरान उस बस 18 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने ANI को बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे.” एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अभी तक 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है. जिनकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.
बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदरानाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का बहाव तेज है. ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के इसमें गिरने से कई यात्री इसके तेज बहाव में बह गए हैं.
अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है





