ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र में नई सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन नेताओं ने ली कैबिनेट व राज्य मंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र में नई सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन नेताओं ने ली कैबिनेट व राज्य मंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार का गठन होने के बाद आज यानी रविवार को देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट की लिस्ट फाइनल हुई है। लंबे समय तक चले विचार विमर्श के बाद आज राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। नागपुर के राजभवन में हो रहे शपथग्रहण कार्यक्रम प्रस्तावित मंत्रियों ने शपथ ली।

इससे पहले, कई बैठकों के बाद महायुति के तीनों दलों ने मंत्रियों के नाम तय किए। शिवसेना से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जिनमें सात नए चेहरे शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालयों का वितरण भी आज ही किया जाएगा।

 

इन नेताओं को बनाया मंत्री-

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ, भाजपा नेता गिरीश महाजन, शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

शिवसेना नेता उदय सामंत ने राजभवन में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली।

भाजपा नेता पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने राजभवन में महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ लीं।

 

भाजपा नेता गणेश नाइक, शिवसेना नेता दादाजी दगडू भुसे, संजय राठौड़ और भाजपा नेता धनंजय मुंडे ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

 

शिवसेना नेता संजय शिरसाट और भाजपा नेता नितेश राणे ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

 

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

  1. Very practical and actionable tips. Watch persian bbc live — Persian‑language breaking news, in‑depth reports, talk shows, and documentaries for Iran, Afghanistan, and the region. Reliable HD stream on any device.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button