ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मची भगदड़, कई हुए घायल

महाराष्ट्र: बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मची भगदड़, कई हुए घायल

 मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह भगदड़ मच गई। यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में जाने के लिए लोग दीवाली के त्योहार पर अपने घरों की ओर निकल रहे थे। इस दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ के कारण मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

के बी भाभा म्युनिसिपल जनरल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ के कारण मची भगदड़ में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहारों पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी। जैसे ही रात करीब दो बजे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हालात बेकाबू हो गए और वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुचले जाने से नौ लोग घायल हुए हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button