महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: NCP में शामिल हुए भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल और संजयकाका पाटिल

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सिर पर है वहीं चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र में भारती जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल और पूर्व भाजपा सांसद संजयकाका पाटिल ने उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजीत पवार की मौजूदगी में NCP से नाता जोड़ लिया.
#WATCH मुंबई: भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल और पूर्व भाजपा सांसद संजयकाका पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजीत पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हुए।
संजयकाका पाटिल और निशिकांत भोसले को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए AB फॉर्म दिए गए… pic.twitter.com/22qdBXCmAt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2024
संजयकाका पाटिल और निशिकांत भोसले को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए AB फॉर्म दिए गए हैं. वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए NCP के आधिकारिक उम्मीदवार हैं. निशिकांत भोसले इस्लामपुर से और संजयकाका पाटिल तासगांव से चुनाव लड़ रहे हैं.
NCP में शामिल होने के बाद भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भाजपा के मेरे नेता देवेंद्र फडणवीस के आदेश से आज मैं NCP में शामिल हुआ हूं. गठबंधन में इस्लामपुर विधानसभा सीट NCP को गई है इसलिए मुझे भाजपा से NCP में आना पड़ा. मैं इस्लामपुर सीट से NCP के टिकट पर चुनाव जीतूंगा…मुझे उम्मीद है कि लोग इसे स्वीकार करेंगे.”




