महाकुंभ 2025: तीसरे दिन भी त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी

शीतलहर और घने कोहरे के बीच महाकुंभ के तीसरे दिन भी प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालु स्नान में हिस्सा लेने के लिए एकत्र हुए. वहीं बीते दिन मकर संक्रांति पर्व के दौरान अमृत स्नान में भी करोड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि संगम पर पवित्र स्नान में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.
राज्य के सूचना विभाग ने इस बात पर जोर दिया कि 2025 के महाकुंभ मेले के पहले दिन “एकता और वसुधैव कुटुम्बकम” (दुनिया एक परिवार है) का संदेश दिया गया.
बता दें कि पृथ्वी पर मनुष्यों की सबसे बड़ी भीड़ माने जाने वाले इस महाकुंभ के पहले दिन दो दिनों में 50 मिलियन से अधिक श्रृद्धालुओं ने पवित्र डुबकि लगाई. मंगलवार को मकर संक्रांति पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्प वर्षा का आयोजन किया, जिसमें संगम तट पर लाखों श्रृद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं.
सभी घाटों और अखाड़ों पर पुष्प वर्षा की गई. गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से श्रृद्धालु अभिभूत हो गए और उन्होंने जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए.
सीएम योगी ने महाकुंभ को सनातन धर्म की अपार शक्ति और आस्था का प्रतीक बताया. उन्होंने लिखा, “पहले अमृत स्नान के दिन साढ़े तीन करोड़ से अधिक पूज्य संतों और श्रृद्धालुओं ने अखंड और पावन त्रिवेणी संगम में स्नान का पुण्य कमाया.”





