ताज़ा खबरें

LPG Cylinder Price: 1 अप्रैल से 250 रुपए महंगी हुई कॉमर्सिअल रसोई गैस, दो माह में 346 की वृद्धि

LPG Cylinder Price: 1 अप्रैल से 250 रुपए महंगी हुई कॉमर्सिअल रसोई गैस, दो माह में 346 की वृद्धि 

 

आम आदमी पर महंगाई की मार दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जहां एक तरफ पिछले कुछ दिनों से ईंधन के दामों में वृद्धि होती जा रही है वहीं दूसरी तरफ एक अप्रैल से कॉमर्सिअल रसोई एलपीजी गैस भी महंगी हो गयी है।

1 अप्रैल से इसके 19 किलो के सिलेंडर 250 रुपए बढ़ गए हैं। बीते दो माह में 19 किलो के व्यावसायिक रसोई गैस के दाम 346 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ें हैं। दिल्ली में अब ये 2253 रुपये में मिलेंगे। वहीं मुंबई में गैस सिलिंडर की कीमत 1955 की जगह आज से 2205 रुपए हो गयी है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

 

बता दें इससे पहले एक मार्च को इनके दाम 105 रुपये बढ़ाए गए थे। फिर नौ रुपये घटाए गए। एक मार्च को 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 2012 रुपये में मिलता था, जो 22 मार्च को 9 रुपये घटकर 2003 रु. का हो गया था, लेकिन आज से 250 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 2253 रुपये का हो गया है।

 

देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी के दाम 

दिल्ली-       2253

कोलकाता-  2351

मुंबई-        2205

चेन्नई-        2406

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button