खेल

लंदन टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी, भारत के पास सीरीज़ बराबर करने का मौका

लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। मैच की शुरुआत गुरुवार (31 जुलाई) से हुई है और मौसम शुरुआत में थोड़ा ग़लूमी यानी बादलों से ढका हुआ है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में ओली पोप कर रहे हैं।

स्टोक्स को कंधे में चोट लगने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। उनके अलावा इंग्लैंड को जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स की सेवाएं भी नहीं मिल रही हैं। भारत के लिए भी कुछ बदलाव हुए हैं। जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस मैच में आराम दिया गया है, जबकि ऋषभ पंत को पिछले टेस्ट में पैर में चोट लगने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा ध्रुव जुरेल संभाल रहे हैं।

भारत के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि इंग्लैंड फिलहाल सीरीज़ में 2-1 से आगे है। अगर भारत ये मैच जीतता है तो सीरीज़ 2-2 से बराबर हो जाएगी। पिछले टेस्ट में मैनचेस्टर में रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की शानदार साझेदारी ने भारत को हार से बचाया था, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है।

भारत की प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिनसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button