मनोरंजनराजनीति

Lok Sabha Election 2024: अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी से लेकर जान्हवी कपूर तक, देखें वोट डालने पहुंचे कितने सितारे

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा फेज चल रहा है, जिसके चलते मुंबई में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं इस दौरान मुंबई में सितारों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया. इसमें अक्षय कुमार, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी से लेकर जान्हवी कपूर तक वोट देते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

 

मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे अभिनेता मनोज बाजपेयी. वोट करने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, “ये सबसे बड़ा उत्सव है और सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए…अगर आपने मतदान नहीं किया तो आपको शिकायत करने का अधिकार नहीं है.”

 

अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, “”आज खुशी का दिन है, हम सभी नागरिकों वोट करना चाहिए.”

 

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए और हम उस व्यवस्था का फायदा उठा सके.”

 

अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए…मैं सभी से अपील करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें…”

 

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुंबई के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “…बाहर निकल कर मतदान करें…”

 

इसके अलावा एक्टर अक्षय कुमार भी मुंबई में अपने मतदान करने पहुंचे.

 

अभिनेता परेश रावल ने लोकसभा के पांचवे चरण के लिए मतदान किया.

 

वोट की अपील वाले सवाल पर अभिनता धर्मेंद्र ने कहा, “जनता जानती है कि कैसे एक अच्छा भारतीय बनना है और भारत कैसे आगे ले जाना है… मुझे यकीन है वे एक अच्छे भारतीय हैं…”

अभिनेता वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डाला.

अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, “वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button