Live Update: आतंकवाद के खिलाफ भारत का ‘Operation Sindoor’, मुजफ्फराबाद में बिजली गुल

भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है. सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मुजफ्फराबाद में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की. सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं. सभी 9 ठिकानों पर स्ट्राइक सफल रही.

यहां हुए हमले
- बहावलपुर
- मुरीदके
- गुलपुर
- भिम्बेर
- चक अमरू
- बाग
- कोटली
- सियालकोट
- मुजफ्फराबाद
भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, “22 अप्रैल को आतंकवादियों ने कहा था ‘मोदी को बता देना’ और आज 7 अप्रैल को मोदी ने बता दिया. यह स्पष्ट है कि भारत में एक मजबूत सरकार है… यह पाकिस्तान की हिमायत करने वालों के मुंह पर एक तमाचा है. इसे अंजाम देने के लिए वायु सेना और सेना को बधाई दी जानी चाहिए… भारत ने यह कर दिखाया, यह भारत की उपलब्धि है. भारत माता की जय.”
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, ”मौजूदा हालात को देखते हुए अधिकारियों से आगे की जानकारी मिलने तक 7 मई को दोपहर 12 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली भेजा जा रहा है. इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.”
भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं. पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं. आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया. तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया: सूत्र
हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की तीनों सेनाओं की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग हथियार भी शामिल थे. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों द्वारा मुहैया कराए गए थो हमले भारतीय धरती से ही किए गए: सूत्रों




