ताज़ा खबरें

एलआईसी आईपीओ का हुआ आधिकारिक ऐलान, एक लॉट के लिए लगेंगे इतने रुपए

एलआईसी आईपीओ का हुआ आधिकारिक ऐलान, एक लॉट के लिए लगेंगे इतने रुपए

 

देश के सबसे बड़े आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की बैठक के एक दिन बाद बुधवार यानी 27 अप्रैल को एलआईसी आईपीओ का आधिकारिक ऐलान हो गया है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी कंपनी एलआईसी का आईपीओ 04 मई को खुलेगा।

आईपीओ के अपडेटेड ड्राफ्ट को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को एलआईसी बोर्ड (LIC Board) की अहम बैठक हुई थी। बैठक में एलआईसी आईपीओ के प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज और रिजर्वेशन जैसी चीजों पर चर्चा हुई थी।

प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी जानकारी के मुताबिक सरकारी बीमा कंपनी के इस मेगा आईपीओ के लिए 902 रुपये से 949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ में एक लॉट में 15 शेयर होंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button