भारत

पुरानी रणनीतियां छोड़ो, तकनीक से जुड़ो– CDS जनरल चौहान का सख्त संदेश

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि आज के दौर में युद्ध की रणनीतियाँ तेजी से बदल रही हैं, ऐसे में देश की सुरक्षा के लिए हमें भी नई और अत्याधुनिक तकनीकों को तेजी से अपनाना होगा। जनरल चौहान मंगलवार को दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित वार्षिक “ट्राइडेंट लेक्चर सीरीज़” के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र (Centre for Joint Warfare Studies) के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि सिर्फ तकनीकी बदलाव ही नहीं, बल्कि तीनों सेनाओं – थल सेना, वायु सेना और नौसेना – के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय भी समय की ज़रूरत है। जनरल चौहान ने कहा, “पुरानी व्यवस्थाओं पर दोबारा विचार करना और तीनों सेनाओं के एकीकृत ऑपरेशन को प्राथमिकता देना आज बेहद जरूरी हो गया है।”

रक्षा मंत्रालय ने भी जनरल चौहान के इस संबोधन की जानकारी साझा की और इसे देश की सुरक्षा नीति में आवश्यक बदलाव की दिशा में एक अहम संकेत बताया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button