गणेशोत्सव का अंतिम दिन: किस समय करें बप्पा का विसर्जन?

गणपति बप्पा के भक्त दस दिन तक धूमधाम से गणेशोत्सव मनाने के बाद 6 सितंबर को बप्पा को विदाई देंगे। देशभर में गणेश विसर्जन की तैयारियां जोरों पर हैं। परंपरा के अनुसार, विसर्जन से पहले विधि-विधान से गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन पूजा और विसर्जन का शुभ समय क्या रहेगा और पूजा कैसे करनी चाहिए।
गणेश विसर्जन के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:51 AM से 05:38 AM तक
प्रात: कालीन संध्या: सुबह 05:14 AM से 06:24 AM तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 PM से 01:01 PM तक
सायंकालीन संध्या: शाम 06:49 PM से 07:57 PM तक
गणेश विसर्जन के लिए शुभ समय
उषाकाल: 04:37 AM से 06:02 AM तक
सुबह: 07:36 AM से 09:11 AM तक
दोपहर: 12:17 PM से 04:59 PM तक
शाम: 06:37 PM से रात 01:45 AM (7 सितंबर) तक
रात्रि: 09:28 PM से 08:02 AM तक
पूजा सामग्री और भोग
अगर आपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की है तो विसर्जन से पहले पूरे परिवार के साथ पूजा करें। पूजा के लिए गंगाजल, घी का दीपक, हल्दी, कुमकुम, मोदक, दुर्वा, अक्षत, धूप, कपूर, अगरबत्ती, फूल-माला, नारियल, फल और मिठाई आदि जरूर शामिल करें।
भोग में बप्पा को मोदक, मोतीचूर के लड्डू, गुड़ के लड्डू, पूरण पोली, श्रीखंड और केले चढ़ाएं।
पूजा विधि
विसर्जन से पहले बप्पा की विधिपूर्वक पूजा करें। प्रतिमा को ले जाने से पहले मार्ग पर अक्षत बिखेरें। धूप-दीप जलाकर मंत्र जप करें और बप्पा को भोग लगाएं। पूजा के बाद आरती करें और फिर नंगे पांव मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाएं। इस दिन व्रत रखें और सात्विक जीवन अपनाएं।





