Land for job Case: लालू प्रसाद को ED का समन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ED ने नौकरी के लिए जमीन घोटाले में मनी लांड्रिंग की जांच के संबंध में समन जारी कर बुधवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा. ईडी के समन पर आज लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ईडी दफ्तर में पहुंच गई हैं. राबड़ी देवी के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थी.
राबड़ी देवी और मीसा भारती के ईडी दफ्तर पहुंचते ही बाहर राजद समर्थकों की भीड़ जमा हो गई, सभी लोग केंद्र केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. हालांकि तेज प्रताप यादव अभी तक नहीं पहुंचे हैं. पर शायद उनके दोपहर बाद पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर आने की सम्भावना है.
यह घोटाला 2004-09 का है, जब लालू केंद्रीय रेल मंत्री थे। इस मामले में आरोप लगाया गया है कि 2004-09 के दौरान रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों में स्थानापन्नों की नियुक्ति की गई, जिसमें भारतीय रेलवे के भर्ती मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया.





