ताज़ा खबरेंभारत
लालू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, IRCTC घोटाले में लालू परिवार पर चलेगा केस

दिल्ली: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को IRCTC घोटाले मामले में बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में आरोप तय करने का आदेश सुनाया. यह मामला भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा है.
सुनवाई के दौरान अदालत ने जब लालू यादव से पूछा कि क्या वे अपना अपराध स्वीकार करते हैं, तो उन्होंने, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर साफ शब्दों में कहा — “हम मुकदमे का सामना करेंगे.” तीनों ने आरोपों से इनकार किया.
मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम गुप्ता समेत कुल 14 आरोपी हैं. अदालत ने सभी के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए हैं.
राउज एवेन्यू कोर्ट…
- अदालत ने लालू यादव से पूछा- क्या आप अपना अपराध मानते हैं? इस पर लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार किया. कहा- मुकदमे का सामना करेंगे
- जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए है, उनमें IPC 420, IPC 120B शामिल हैं.
प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) सिर्फ लालू यादव पर लगे है. - राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर 120 बी और 420 आईपीसी के तहत ट्रायल चलेगा
- आईआरसीटीसी मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर आरोप तय किये
- कोर्ट ने माना कि लालू की जानकारी में इस घोटाले की साज़िश रची गयी
- कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आरोपी व्यापक साजिश में शामिल. लालू यादव के परिवार को फायदा मिला
- कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सामने आता है कि लालू को बीएनआर होटलों के हस्तांतरण की प्रक्रिया की पूरी जानकारी थी. मानदंडों में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए थे.
- कोर्ट ने कहा कि राबड़ी और तेजस्वी को बेहद कम कीमत पर जमीन मिली कॉन्ट्रेक्ट देने के एवज में
- बिक्री के लिए उपलब्ध सभी प्लॉट का मूल्यांकन कम किया गया था और जब कंपनी को हिस्सेदारी सौंपी गई, तो ये सभी लालू, राबड़ी और तेजस्वी के हाथों में आ गए.
- जज आदेश में सीबीआई के लगाए आरोप पढ़ रहे है. कोर्ट आरोपी के दलील से सहमत नहीं है.
- राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- सीबीआई ने सबूतों की चेन पेश की है, कोर्ट आरोप तय करने जा रहा है.





