ताज़ा खबरें

बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार, बेटी मीसा ने लालू की तस्वीर शेयर कर दिया अपडेट

बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार, बेटी मीसा ने लालू की तस्वीर शेयर कर दिया अपडेट

 

RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज जारी है। लालू रविवार को घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सुबह लालू प्रसाद यादव की बेटी डॉ. मीसा भारती ने जानकारी दी है कि उनके पिता के स्वास्थ्य में अब सुधार है। बेटी मीसा भारती ने ट्वीट कर कहा कि “लालू जी अब बिस्तर से उठकर बैठ सकते हैं और सहारे की मदद से खड़े हो सकते हैं। लालू जी की हालत अब काफी बेहतर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स के कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है, जिसके बाद उन्हें सीसीयू से एम्स के प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बता दें, पटना में पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिरने के कारण लालू के कंधे में फ्रैक्चर व चोट आई थी.  जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सेहत में कोई सुधार न होने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button