जानिये कब होने जा रहे है ऑस्कर अवार्ड? कैसे देख सकते है घर बैठे इसका सीधा प्रसारण

97वें अकादमी पुरस्कार (ओस्कर्स) बस अब दो दिन दूर है. ऑस्कर वैसे तो हर बार नए और अलग तरह से ही आयोजित किया जाता है. पर इस बार ग्रैमीज़ और अन्य अवार्ड फंक्शन की तरह, आपको ऑस्कर में भी नया आकर्षण नज़र आएगा.
अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) रविवार, 2 मार्च (IST) को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए जाएंगे. एबीसी द्वारा लाइव प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम शाम 7 बजे रेड कार्पेट के साथ शुरू होने वाला है. पहली बार, ऑस्कर की लाइव स्ट्रीम Hulu app पर देखने को मिलेगी. आप Hulu Live TV, YouTubeTV, AT&T TV और FuboTV के द्वारा भी अवार्ड फंकशन को देख सकते हैं.
अगर बात करें भारत की तो ऑस्कर 2025 का सीधा प्रसारण आप 3 मार्च स्टार मूवीज़ और JioHotstar पर सुबह 5:30 बजे किया जाएगा.
कौन कर रहा है इवेंट होस्ट:
इस बार ऑस्कर का इवेंट कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट कर रहे हैं. कॉनन ओ’ब्रायन पेशे से पॉडकास्टर, कॉमेडियन, और अभिनेता हैं.
कौन करेंगें अवार्ड प्रेजेंट:
अभी तक यही देखा गया है कि पिछले वर्ष के विजेता अवार्ड देते हैं. तो इस बार भी यही परंपरा जारी रहेगी. अगर बात करें इस बार के अवार्ड की तो पिछली बार, सिलियन मर्फी को ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था, जबकि एम्मा स्टोन को पुअर थिंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था.
वहीं, रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ओपेनहाइमर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और डे’वाइन जॉय रैंडोल्फ को द होल्डओवर्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.
अगर बात करें इस बार अवार्ड प्रेजेंट करने वाले लोगों की लिस्ट की तो इसमें हैले बेरी, पेनीलोप क्रूज़, स्कारलेट जोहानसन, एले फैनिंग, एमी पोहलर, व्हूपी गोल्डबर्ग, जॉन लिथगो, जून स्क्विब और बोवेन यांग का नाम भी शामिल हैं.
कौन बन सकते है अवार्ड के हकदार:
हॉलीवुड मीडिया के अपडेट्स के अनुसार जैक्स ऑडियार्ड द्वारा निर्देशित एमिलिया पेरेज़ ऑस्कर 2025 में 13 श्रेणियों में नोमिनेशन में सबसे आगे है.





