KKR ने अपने होम ग्राउंड पर MI को दी शिकस्त, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात

KKR ने अपने होम ग्राउंड पर MI को दी शिकस्त, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से दी मात
आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान KKR ने MI को 18 रनों से मात दे दी। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद केकेआर शुरुआती झटकों का सामना करते हुए टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुक्सान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में नौवीं बार हार का सामना किया। जबकि KKR 18 अंकों के साथ अंक तालिके पर सबसे शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। कोलकाता नाईट राइडर्स इसी जीत के साथ आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
गौरतलब है कि मुंबई का इस सीजन में काफी बुरा हाल रहा है। इस सीजन में खेले गए 13 मैचों में मुंबई को 4 जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर का यह सीजन कमाल का रहा है। वे प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। एमआई ने 23 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। तो वहीं, केकेआर को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा





