IPL 2023खेलताज़ा खबरें

KKR vs PBKS: कोलकाता ने पंजाब को 5 विकेट से हराया, कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

कोलकाता: आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह की जोड़ी ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा कर प्लेऑफ की रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने कोलकाता को 183 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता के बल्लेबाज जेसन रॉय पारी को मजबूत शुरुआत देने में सफल रहे.

 

कप्तान नितीश राणा ने बहतरीन पारी खेलते हुए केवल 38 गेंदों में 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल ने क्रमश: 21 और 42 रन बनाए.

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए, PBKS पावरप्ले में 53/3 पर सिमट गया, शिखर और फॉर्म में चल रहे जितेश शर्मा (21) के बीच 53 रन की साझेदारी ने पीबीकेएस को खेल में वापस धकेल दिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button