मनोरंजन

प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद कियारा आडवाणी ने छोड़ी Don 3, Motherhood एन्जॉय करने का लिया फैसला

कियारा आडवाणी ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी न्यूज शेयर की. इस प्रेगनेंसी न्यूज़ के बाद से ही उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में अटकलें शुरू हो गईं. इन्हीं अटकलों के बीच एक खबर आई है कि कियारा ने फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित व रणवीर सिंह अभिनीत डॉन 3 में काम करने से मना कर दिया है.

अगर बात करें इस प्रोजेक्ट की तो इसकी घोषणा अगस्त 2023 में की गई थी, लेकिन अभी तक डॉन 3 की शूटिंग शुरू नहीं हुई है. अब इस फिल्म की लीडिंग लेडी ने ही ना कर दिया है. ऐसे में फिर से दूसरी लीड की तलाश शुरू हो गयी है. कियारा ने वर्क लाइफ बैलेंस व motherhood को ध्यान में रखते हुए यह डिसीजन लिया है.

यशराज बैनर की फिल्मों में करेगी काम :

हालाँकि कियारा यशराज बैनर की फिल्म टॉक्सिक और वॉर-2 की शूटिंग प्रेगनेंसी ब्रेक से पहले पूरी कर लेंगी. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ द्वारा 2019 की फिल्म की सिक्वल वॉर 2 इस वर्ष अगस्त में स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत के दौरान रिलीज़ होगी. यही नही अभी कियारा के दो और प्रोजेक्ट “शक्ति शालिनी” और धूम-4 की भी 2026 में शूटिंग शुरू होने वाली है.

कियारा को लास्ट राम चरण के साथ गेम चेंजर में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं चला पायी. ऐसे में अब सभी की निगाहें कियारा की नयी फिल्म पर टिकी है.

डॉन 3 फ्रेंचाईजी :

अगर बात करें डॉन 3 की तो इसके 2 सिक्वल क्रमशः वर्ष 2006 में डॉन और वर्ष 2011 में डॉन 2 में शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस बार शाहरुख़ खान को रणवीर सिंह रिप्लेस करेगे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button