मनोरंजन

बॉलीवुड में गूंजा खान जूनियर का नाम, सामने आई आर्यन की पहली सीरीज की झलक

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आखिरकार मनोरंजन जगत में कदम रख दिया है। हालांकि उन्होंने अपने पिता की तरह एक्टिंग से नहीं, बल्कि बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में एंट्री की है। उनकी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला लुक रविवार को जारी किया गया।

जैसे ही आर्यन खान की इस सीरीज की झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने उनकी आवाज़ को शाहरुख खान से मिलता-जुलता बताया। एक यूजर ने लिखा – “आर्यन की आवाज़ बिल्कुल शाहरुख जैसी लग रही है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया – “बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी।” कई फैन्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आर्यन बिल्कुल अपने पिता पर गए हैं।

खास बात यह है कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को आर्यन खान ने न सिर्फ डायरेक्ट किया है बल्कि इसकी कहानी भी खुद लिखी है। शो का प्रिव्यू 20 अगस्त को जारी होगा, जिसमें इसके बारे में और जानकारी सामने आएगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button