कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: जीप ने लॉरी को मारी टक्कर, आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कर्नाटक के चिकबलपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल यहाँ रविवार को एक जीप और ट्रक की भयंकर भीड़ंत हो गई, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना पर पुलिस ने जानकारी दी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दे जीप और ट्रक की टक्कर आमने-सामने से हुई है और पुलिस का कहना है कि यह एक्सीडेंट जीप ड्राइवर की लापरवाही और नियंत्रण खोने की वजह से हुआ है।
जीप में 15 लोग थे सवार।
चिक्कबल्लापुर पुलिस ने इस हादसे के बाद जानकारी दी कि जीप में कथित तौर पर 15 लोग सवार थे। जीप में सवार 15 यात्रियों में 9 पुरुष, 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल थे। जीप श्रीनिवासपुरा तालुक के रायलपाडु से चिंतामणि तालुक की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। इतना ही नहीं, जीप में दो बच्चे भी सवार थे और सभी पीड़ित चिक्कबल्लापुर जिले के ग्रामीण इलाकों से थे। जानकारी में यह बात भी सामने आई थी कि ट्रक से टक्कर इतनी भयानक थी कि इस टक्कर की वजह से जीप हवा में उछल गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़े: बड़ी खबर! जेट एयरवेज एक बार फिर भरेगी उड़ान, जानिए कब से फ्लाइट होगी शुरू
बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा।
पुलिस ने बताया कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि कई लोगों की हालत गंभीर है। इधर पुलिस अधिकारियों और चिंतामणि के विधायक जे के कृष्णा रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया है।





