ताज़ा खबरें

कानपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर, बड़ा हादसा टला

कानपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कानपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया. दरअसल रेलवे ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर मिला है. जानकारी के अनुसार सिलेंडर पांच किलो का था जो कि खाली था. लोको पायलट ने जैसे ही ट्रैक पर सिलेंडर देखा तो तुरंत ही ब्रेक लगा दिया. लोको पायलट की समझ के कारण यह हादसा टला.

 

पुलिस कर्मियों ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां आज सुबह प्रेमपुर स्टेशन पर एक मालगाड़ी के गुजरने से ठीक पहले पटरियों पर 5 लीटर का खाली गैस सिलेंडर पाया गया.

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी एक ऐसी साजिश सामने आई थी. कानपुर में भवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी पर रखे एलपीजी सिलेंडर से टकराने के बाद रोक दिया गया था. इस हादसे की साजिश के अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

 

उत्तर मध्य रेलवे के CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने कहा, “आज प्रेमपुर स्टेशन पर एक ट्रेन आ रही थी और लोको पायलट को ट्रैक पर 5 लीटर का घरेलू सिलेंडर पड़ा हुआ दिखा…उसने तुरंत ट्रेन को कंट्रोल किया और ट्रेन को पहले ही रोक दिया…लोको पायलट ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया…RPF, GRP, सभी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने सिलेंडर को कब्जे में ले लिया है. ट्रैक पर ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है…मामले की जांच की जा रही है…जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button