ताज़ा खबरें

कानपुर में करवा चौथ पर घर लौट रही महिला सिपाही से हुआ रेप, विरोध करने पर टूटा दांत

कानपुर में करवा चौथ पर घर लौट रही महिला सिपाही से हुआ रेप, विरोध करने पर टूटा दांत

कानपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला कर्मी के साथ ही हैवानित हो गयी। यहाँ करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला कॉन्स्टेबल के साथ देर रात गांव के एक युवक ने रेप कर दिया। युवक ने महिला को रात में गांव के बाहर एक युवक जबरदस्ती उठाकर सुनसान खेत में ले गया और फिर उसका रेप कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान महिला ने युवक का विरोध किया तो उसका एक दांत भी टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि इलाके की रहने वाली महिला हेड कांस्टेबल की पोस्टिंग अयोध्या में है। शनिवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाने के लिए वह अयोध्या से कानपुर स्थित अपनी ससुराल आ रही थी। सड़क पर उतरने के बाद वह अपने गांव की तरफ पैदल ही जा रही थी। वह सादे कपड़ों में थी। इस दौरान उसके गांव का ही कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान (34) मिल गया। गांव का होने के कारण उसने युवक से लिफ्ट ले लिया रास्ते में सुनसान जगह पर उसने बाइक रोक दी।

इसके बाद हेड कांस्टेबल को गन्ने के खेत में खींच ले गया। महिला कांस्टेबल के विरोध करने पर उसकी पिटाई की। खुद को बचाने के लिए महिला पुलिस कर्मी ने आरोपी की अंगुली में काट लिया। इसके बाद आरोपी उसे और भी पीटने लगा। हाथापाई के दौरान महिला का एक दांत भी टूट गया। पीड़िता की चीख-पुकार पर आसपास के लोग जब दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गया।  इसके बाद महिला सिपाही ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button