‘Emergency’ पर कंगना को मिली धमकी, मांगी पुलिस सुरक्षा

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार, 27 अगस्त को एक वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद पुलिस से संपर्क किया, जिसमें पुरुषों के एक समूह को उनकी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर धमकी देते देखा गया था.
इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. यह धमकी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद सामने आई.
वीडियो में एक कमरे में छह लोगों को बैठे हुए दिखाया गया है, जिनमें से दो ने निहंग सिखों के कपड़े पहने हुए हैं. एक शख्स का कहना है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो सिख समुदाय इसका विरोध करेगा और कहेगा, “आपकी फिल्म का स्वागत चप्पलों से किया जाएगा.”
एक अन्य व्यक्ति ने कंगना को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर फिल्म में उन्हें (खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले) को आतंकवादी के रूप में चित्रित किया गया है, तो याद रखें कि उस व्यक्ति (इंदिरा गांधी) के साथ क्या हुआ था जिसकी फिल्म आप कर रहे हैं.”
उन्होंने इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों, सतवंत सिंह और बेअंत सिंह का भी जिक्र किया, जिन्होंने 1984 में उनकी हत्या कर दी थी. उन्होंने आगे कहा, “हम अपने सिर चढ़ाएंगे, लेकिन जो सिर चढ़ा सकते हैं, वे उन्हें काट भी सकते हैं.”
Please look in to this @DGPMaharashtra @himachalpolice @PunjabPoliceInd https://t.co/IAtJKIRvzI
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 26, 2024





