मनोरंजन

“देशभक्ति और देशप्रेम की भावना से यह फिल्म बनी है, इसपर हमें गर्व है…”: इमरजेंसी पर बीलीं कंगना रनौत

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर कहा, “हमने संविधान, देशभक्ति को लेकर यह फिल्म बनाई है… देशभक्ति और देशप्रेम की भावना से यह फिल्म बनी है, इसपर हमें गर्व है. हमारे देश का जो गौरवशाली अतीत रहा है और उसमें जो कुछ अपमानजनक कार्य हुए हैं उसी को लेकर यह फिल्म है, इसलिए कुछ लोगों को मिर्ची लग रही है.”

 

दरअसल, बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है. साथ ही बीते समय में उनकी इस अपकमिंग मूवी की रिलीज को टाला गया है, जिसकी वजह से इमरजेंसी (Emergency Movie) कानूनी पचड़े में फंस गई.

 

अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर कंगना ने कहा, “मुझे फिल्म इंडस्ट्री से कोई समर्थन नहीं मिला. मैं अन्य भागीदारों के साथ फिल्म की निर्माता हूं. देरी से रिलीज होना सभी के लिए नुकसानदेह है… मुझे लगता है कि सेंसर बोर्ड को इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.”

 

जानें क्या है पूरा मामला:

फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनोट और फिल्ममेकर्स ने याचिका में CBFC पर आरोप लगाया है कि उसने मनमाने ढंग से फिल्म का सर्टिफिकेट रोक रखा है. CBFC ने ई-मेल के जरिए सर्टिफिकेट दे दिया था, हालांकि, रिलीज से महज 4 दिन पहले सर्टिफिकेट की कॉपी देने से मना कर दिया.

 

इस पर CBFC के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने बताया है कि इमरजेंसी के मेकर्स को सिस्टम जनरेटेड मेल मिला था, लेकिन बाद में आपत्ति होने पर इसे रोक दिया गया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button