मनोरंजन

साइकोलॉजिकल थ्रिलर में साथ नजर आएंगे कंगना रनौत और आर माधवन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर  विवादों में थी, लेकिन एक खबर से कंगना ने यूजर्स को चौका दिया है। कंगना ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने आर माधवन के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू की अनाउंसमेंट कर दी है। कंगना ने सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट का खुलासा किया, जो एक पैन-इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर है।

तस्वीर में क्लैपरबोर्ड पर लिखा है, “25 जनवरी, दिन… सीन नंबर: 25… शॉट 10… टेक 1।” यह फिल्म विजय द्वारा डायरेक्ट  और आर. रवींद्रन क्रिएटर है। इसके सिनेमेटोग्राफर नीरव शाह हैं और संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

 

तनु वेड्स मनु 3 नहीं, कुछ नया

हालांकि कंगना और माधवन के एक साथ स्क्रीन पर आने की खबर से फैंस को लगा कि यह ‘तनु वेड्स मनु 3’ हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी घोषणा कंगना ने 2023 में की थी। फिल्म तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।

 

कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “फिल्म सेट पर होने से ज्यादा आनंददायक कुछ नहीं है।” उन्होंने विजय के साथ दोबारा काम करने पर खुशी जाहिर की और कहा, “थलाइवी के बाद फिर से विजय सर के साथ काम करना शानदार अनुभव है।”

 

माधवन का रिएक्शन

‘तनु वेड्स मनु 3’ पर बात करते हुए आर माधवन का हाल ही में एक इंटरव्यू आया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मुझसे इस बारे में किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने  शायद मेरी जगह किसी और को ले लिया गया है।

 

कंगना और माधवन इससे पहले एक साथ ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी हिट फिल्मों में देखा गया हैं। अब फैंस को इस नई थ्रिलर फिल्म और दोनों को साथ देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button