काबुल हवाई अड्डे पर दयनीय हुए हालत, भीड़ को काबू करने अमेरिकी सैनिकों ने की हवाई फायरिंग; इधर अफगानिस्तान ने बंद किया हवाई क्षेत्र

अफ़ग़ानिस्तान…….इस देश का नाम लेने बस से ही आज किसी का भी कलेजा छलनी हो जाये। यहाँ जो स्थिति अभी पैदा हुई है इसका अंदाज़ा कोई दूर- दूर तक नहीं लगा सकता। अफगानिस्तान में तालिबान के संपूर्ण कब्जे यानी पूरी तरीके से कण्ट्रोल के बाद से स्थिति भयावह से भी बत्तर बनी हुई है। देश छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की बहुत बड़ी भीड़ जमा हो गई है।
Kabul airport
pic.twitter.com/OCaeinIgQ5— Bruno Maçães (@MacaesBruno) August 15, 2021
भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों ने की हवाई फायरिंग।
इधर देश से बस भाग जाने के लिए आलम यह था की भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है। वहीं इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां उपस्थित एक स्थानीय कर्मचारी ने भयावह स्थिति की जानकारी दी है। कर्मचारी का कहना है कि बीते रविवार को हर दो मिनट पर फ्लाइट से बड़े लोग और अधिकारी भाग गए। कर्मचारी ने कहा कि आज दो तीन फ्लाइट ने उड़ान भरी जिसमें वीजा अधिकारी, एयरपोर्ट कर्मचारी भी देश छोड़कर चले गए।
https://twitter.com/NicolaCareem/status/1427122975971561475
एयरपोर्ट पर वीजा चेक करने तक के लिए नहीं है कोई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी स्थिति ऐसी है कि एयरपोर्ट पर वीजा चेक करने के लिए भी कोई नहीं बचा है। यहां डरावनी स्थिति बनी हुई है और काबुल छोड़ने के लिए लोगों में मरामारी मची है। इतना ही नहीं, आलम ये है कि लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं।
इधर तालिबान जारी कर दिया फरमान।
इधर तालिबान ने फरमान जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वे 17 अगस्त के सुबह 8 बजे तक घरों में ही रहें। काबुल एयरपोर्ट से कमर्शल फ्लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं, सिर्फ सैन्य विमानों को उड़ान की इजाजत है। इन सब के बावजूद देश छोड़कर जाने के लिए लोग जल्दीबाजी में बैंकों से पैसा निकाल रहे हैं।
कोई पैसे निकालने के लिए काट रहा है चक्कर, तो कोई ढूंढ रहा है देश छोड़ने के रास्ते।
वही दूसरी और कई लोग वीजा बनवाने के लिए अपने-अपने देशों के दूतावास के चक्कर काट रहे हैं। इन सब के बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे बड़े देश भी परेशान नजर आ रहे हैं और अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए स्पेशल फ्लाइट चला रहे हैं। भारत ने भी काबुल से रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए अपने तमाम नागरिकों को बाहर निकाला। इतना ही नहीं लोग अब अपने ही पैसे बैंक, एटीएम से निकालने के लिए मोहताज हो रहे है।
https://twitter.com/JawadSukhanyar/status/1427087901511278592?s=08
हाल-ए-काबुल..!
सीने में जलन,आँख में तूफान से यूँ है,
इस शहर में हर शख्स परेशान सा यूँ है..#काबुल #अफगानिस्तान #तालिबान pic.twitter.com/fkLgVBt18c— Pranay Upadhyaya (@JournoPranay) August 15, 2021
यूनाइटेड एयरलाइंस और एयर इंडिया ने जारी किया बयान।
यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान के आसपास उड़ानें फिर से शुरू होंगी और स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एफएए और आईएटीए के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी। वहीं एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि एयरलाइंस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और स्थिति के अनुसार काबुल के लिए भारत से निर्धारित उड़ानें संचालित करने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली से काबुल जाने वाली उड़ानें रद।
अफगानिस्तान में जारी उथल-पुथल के बीच, राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया की काबुल जाने वाली उड़ान की समय में बदलाव किया जाने के बाद खबर मिली है कि अफगान हवाई क्षेत्र बंद हो गया है, जिस कारण भारत की ओर से उड़ान काबुल नहीं जा सकती। समाचार एजेंसी एएनआइ को एयर इंडिया की ओर से बताया गया, ‘अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो सकती हैं।’ इससे साफ है कि भारत आने के लिए अफगानिस्तान में फंसे लोगों को भी और समय लगने वाला है। वहीं, अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एयर इंडिया की एआई 126 शिकागो-दिल्ली उड़ान को खाड़ी हवाई क्षेत्र की ओर मोड़ा गया है। इसके अलावा बताया गया था कि काबुल जाने वाली सुबह की उड़ान दोपहर को उड़ान भरेगी और जबकि उड़ान कर्मचारियों के साथ दो विमान निकासी के लिए स्टैंडबाय पर भी रखे गए थे।
🔲 #AirIndia's AI 126 Chicago-Delhi flight diverted to Gulf airspace due to the closure of #Afghan airspace
(ANI)
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) August 16, 2021
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने एएनआइ को बताया था, ‘काबुल में मौजूदा स्थिति के कारण एयर इंडिया की उड़ान को काबुल के लिए सुबह 8:30 बजे की बजाय 12:30 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।’ बता दें कि अफगानिस्तान में जारी उथल-पुथल के कारण काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल (HKI) हवाई अड्डे पर दुनिया भर से उड़ान संचालन प्रभावित है।
तालिबान ने कहा – अभी तक नहीं मिली इतनी आसानी से जीत।
रविवार को तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा कर लिया। तालिबानियों ने राष्ट्रपति भवन से बयान देते हुए कहा कि हमने सोचा नहीं था कि इतनी आसानी से और इतनी जल्दी जीत मिलेगी। तालिबान ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सभी चीजें सामान्य हो जाएंगी।






legal effects of steroids
References:
git.erdei-dev.hu