खेल

ICC Champions Trophy में खराब प्रदर्शन के चलते जोस बटलर ने वनडे और टी20 से छोड़ी कप्तानी

ICC Champions ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है. टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इंग्लैंड लगातार दो मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस खराब प्रदर्शन के बीच टीम के कप्तान जोस बटलर ने वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट से इस्तीफा दे दिया है. बटलर 1 मार्च यानि आज आखरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी करते नजर आएंगे.

 

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ने जा रहा हूं. यह मेरे और टीम के लिए सही फैसला है.’ उन्होंने कहा, ‘यह बिल्कुल स्पष्ट है. परिणाम की दृष्टि से यह टूर्नामेंट मेरी कप्तानी के लिए महत्वपूर्ण था. जाहिर है पिछले कुछ टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद अब दो हार के साथ इस टूर्नामेंट से बाहर होने से मुझे लगता है कि यह शायद मेरे और मेरी कप्तानी के लिए रास्ते का अंत है, यह शर्मनाक है.’

 

इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी खराब रहा है. टीम को अपने पहले दो मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हराया. उसके बाद इंग्लैंड को एक बार फिर अफगानिस्तान ने उलटफेर का शिकार बनाया और उन्हें करारी शिकस्त दी. अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड के कई दिग्गज भी बटलर से कप्तानी छोड़ने की डिमांड कर रहे थे. अब बटलर ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हुए इसका ऐलान कर दिया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button