ताज़ा खबरेंभारत

आतंकवादियों की बम धमाके की साजिश नाकाम: श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर मिला आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है। दरअसल अब बडगाम जिले के हुम्हामा इलाके में आतंकवादियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बड़े बम धमाके की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने एयरपोर्ट के पास ही गोगो गली में स्टील के बने डिब्बे में आइईडी भी लगा रखी थी परंतु सुरक्षाबलों ने समय रहते न सिर्फ इस आइईडी का पता लगा लिया बल्कि बम निष्क्रिय दस्ते की मदद से इसे निष्क्रिय कर दिया।

आइईडी के पता चलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को किया सील।

इस कामयाबी के बाद पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के जिला बडगाम में एयरपोर्ट रोड के हुम्हामा इलाके में सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह इलाके में गश्त लगाते हुए एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) दिखा। जिधर जैसे ही गोगो गली के पास लगभग 6 किलोग्राम वजन के स्टील कंटेनर में लगाए गए आइईडी का पता चला तो सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया।

बम निष्क्रिय दस्ता पंहुचा मौके पर।

मिली जानकारी के मुताबिक आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया जबकि बम निष्क्रिय दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। दल ने मौके पर पहुंचकर आइईडी की जांच की। पुलिस अधिकारी का कहना है कि छह किलो वजनी यह आइईडी काफी खतरनाक साबित हो सकती थी।

इलाकों में बढाई गई सुरक्षा, तालशी अभियान जारी।

फिलहाल सुरक्षबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया हुआ है और एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button